फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   number of fever patients increasing continuously in Mainpuri dengue ward will be set up in district hospital

Mainpuri News: लगातार बढ़ रहे बुखार के मरीज, बनेगा डेंगू वार्ड; 24 घंटे में भर्ती कराए गए 17 मरीज

Sun, 04 Aug 2024 07:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 07:15 PM IST
सार

मैनपुरी में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया जाएगा। यहां 24 घंटे में 17 मरीज भर्ती कराए गए हैं। 

विज्ञापन
number of fever patients increasing continuously in Mainpuri dengue ward will be set up in district hospital
डेंगू वार्ड। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पिछले कुछ दिनों से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में बुखार के 17 मरीज भर्ती कराए गए हैं। सीएचसी और पीएचसी पर भी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में सीएमओ ने बुखार के मरीजों के लिए सुरक्षित डेंगू वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से जिले में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ी है। पिछले तीन दिन के जिला अस्पताल के रिकॉर्ड पर यदि नजर डाली जाए तो पता चलता है कि 70 बुखार के मरीजों को भर्ती कराया गया है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में 17 मरीज भर्ती कराए गए हैं। 
विज्ञापन


बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ा दी है। सीएमओ ने सभी अस्पतालों में डेंगू वार्ड प्रभावी करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को पत्र जारी कर कहा है कि बुखार के बढ़ते मरीजों को देखते हुए अलग से डेंगू वार्ड की स्थापना की जाए। बुखार के मरीजों को हर संभव उचित उपचार दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पीकू वार्ड में बनेगा डेंगू वार्ड

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में दूसरी मंजिल पर संचालित डेंगू वार्ड में एंटीग्रेटेड लैब बनाई जा रही है। इसलिए अब यहां मरीज भर्ती करने की जगह नहीं बची है। सीएमओ ने अतिरिक्त डेंगू वार्ड की स्थापना के निर्देश दिए हैं। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने सीएमओ को बताया कि उनके यहां अभी पीकू वार्ड खाली है। इसका प्रयोग बुखार के मरीजों के लिए करते हुए यहां डेंगू वार्ड की स्थापना कराई जाएगी।

आशा और एएनएम रहे सक्रिय

सीएमओ ने बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आशा और एएनएम को कड़े निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि आशा और एएनएम अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिदिन भ्रमण करें। बुखार के मरीजों की जानकारी होते ही उन्हें अस्पताल में भिजवाएं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जांच का दायरा बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed