फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Now free stitches will be given to injured in OT in Mainpuri

Mainpuri News: ओटी में ही लगाए जाएंगे घायलों को निशुल्क टांके, सीएमएस ने जारी किए आदेश

Wed, 02 Aug 2023 04:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Aug 2023 04:30 PM IST
सार

मैनपुरी में अब मरीजों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। घायलों को ओटी में ही निशुल्क टांके लगाए जाएंगे। इसके लिए सीएमएस ने आदेश जारी किए है। 

विज्ञापन
Now free stitches will be given to injured in OT in Mainpuri
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला अस्पताल पहुंचने वाले घायलों को अब टांके लगवाने और टांके कटवाने के लिए अप्रशिक्षित लोगों के पास नहीं जाना होगा। सीएमएस ने बुधवार को ओटी प्रभारी के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। अब प्रशिक्षित टेक्नीशियन की टांके लगाने और काटने का कार्य करेंगे।

विज्ञापन


महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले घायलों को टांके आदि लगाने का कार्य वार्ड बॉय द्वारा किया जा रहा था। ओटी टेक्नीशियन ओटी में टांके काटने के रुपये मांगते थे। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी प्रकट की थी। इसके बाद बुधवार को सीएमएस डॉ. मदनलाल ने ओटी प्रभारी के लिए एक आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पूजा के लिए तांत्रिक ने घर बुलाया...किया ऐसा हाल कि जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा बेटा; खतरे में मां की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अस्पताल की ओपीडी में आने वाले घायलों को अब ओटी में ही टांके आदि लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यदि कोई घायल अपने टांके कटवाने के लिए अस्पाल आता है तो उसके टांके भी बिना किसी शुल्क के जिला अस्पताल की ओटी में ही काटे जाएंगे। सीएमएस ने कहा कि इस कार्य में लापरवाही पर ओटी टेक्नीशियन और प्रभारी जिम्मेदार होंगे।

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

अभी तक लगती थी 68 रुपये की रसीद

जिला अस्पताल की ओटी में टांके आदि लगवाने और कटवाने के लिए अभी तक 68 रुपये की रसीद कटवानी पड़ती थी। सीएमएस ने आदेश जारी किया कि अब टांके लगवाने और कटवाने के लिए किसी प्रकार की रसीद नहीं कटवानी होगी। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने कहा कि पीड़ितों की सुविधा को देखते हुए आदेश जारी कर दिया गया है। ओपीडी में ही ओटी टेक्नीशियन घायलों के टांके लगाने और काटने का कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed