फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   now another video surfaced of soldier in Mainpuri After first video went viral

फौजी का दर्द: एक और वीडियो आया सामने, बोला- थाना अध्यक्ष द्वारा लगाया गया आरोप निराधार

Sat, 08 Jun 2024 02:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Jun 2024 02:33 PM IST
सार

मैनपुरी में फौजी का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें कहा कि थाना अध्यक्ष द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। 

विज्ञापन
now another video surfaced of soldier in Mainpuri After first video went viral
फौजी का दर्द: एक और वीडियो आया सामने - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से फौजी का एक वीडियो वायरल होने के बाद अब दूसरा वीडियो सामने आया है। इसमें फौजी ने थाना अध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बताया है। इससे पहले एक वीडियो सामने आया था उसमें दबंगों द्वारा पत्नी को पीटने की बात कही थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। अब दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

यह था पहले का मामला

बताते चलें फौजी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, तो चर्चाएं शुरू हो गईं। फौजी दबंगों द्वारा उसकी पत्नी को पीटे जाने और पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर आहत है। फौजी ने वीडियो में साफ-साफ कहा है कि यदि पुलिस सुनवाई नहीं करती है, तो जिस तरह देश की सुरक्षा करना आता है, वैसे ही अपनी पत्नी और बच्चों की भी कर सकता हूं।

विज्ञापन


वीडियो थाना औंछा क्षेत्र के निवासी एक फौजी का है। बताया गया है कि फौजी की पत्नी के साथ दबंग ने मारपीट की। उसके साथ बदसलूकी की। इसके बाद भी जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो फौजी ने ये वीडियो बनाया। फौजी ने वीडियो में कहा है कि वो देश की सुरक्षा कर रहा है। ऐसे में उसका परिवार सुरक्षित न रह पाए, तो उसे दुख होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यदि वह देश की सुरक्षा करना जानता है, तो अपनी पत्नी और बच्चों की भी सुरक्षा कर सकता है। फौजी ने कहा कि यदि प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो वह अपने तरीके से बदला लेगा। फिर चाहे उसे जेल या फांसी ही क्यों न हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed