{"_id":"56fabe764f1c1b8e1af00c4c","slug":"not-tolerate-delay-in-the-disposal-of-public-grievances","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जन शिकायतों के निस्तारण में विलंब बर्दाश्त नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जन शिकायतों के निस्तारण में विलंब बर्दाश्त नहीं’
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
नवागत डीएम आरपी सिंह ने संभाला चार्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के पद से स्थानांतरित होकर आए आरपी सिंह ने डीएम का चार्ज ले लिया। वह 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत डीएम ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध प्रभावी निस्तारण एवं विकास कार्योें की गुणवत्ता उनकी प्राथमिकता होगी। सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रत्येक दशा में अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जन शिकायतें सुनेंगे।
उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि अवैध कब्जों की शिकायतों पर विशेष ध्यान दें। मौके पर टीम भेजकर शिकायतों का निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली की स्थिति संतोषजनक नहीं है इसे सुधारने के लिए अभी से तैयारी की जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर सीडीओ दीपक मीणा, एडीएम सूर्यमणि लालचंद्र के अलावा सभी एसडीएम मौजूद रहे।