फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ninety bighas of wheat crop burnt to ashes due to fire in Mainpuri

Mainpuri: आग लगने से 90 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख,  कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने पाया काबू

Sat, 08 Apr 2023 09:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 09:19 PM IST
सार

मैनपुरी में दो अलग अलग स्थानों पर आग लगने से करीब 90 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। 

विज्ञापन
ninety bighas of wheat crop burnt to ashes due to fire in Mainpuri
करहल में फसल जलने के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शनिवार की दोपहर खेतों में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पा पाते तब तक करीब 90 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
घटना करहल थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव की है। गांव निवासी किसान गौरव यादव के करीब 60 बीघा खेत में गेहूं की फसल पक कर तैयार खड़ी थी। वह जल्द ही फसल को काटने वाला था। लेकिन शनिवार की दोपहर किसी कारण के चलते फसल में आग लग गई। जब तक जानकारी हुई आग विकराल रूप ले चुकी थी। 
विज्ञापन


किसान ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आग को आगे फैलाने से कड़ी मशक्कत के बाद रोका जा सका। आग की चपेट में आने से करीब 60 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 बीघा गेहूं की फसल जली

दूसरी घटना औंछा थाना क्षेत्र के उसनीधा गांव में हुई। शनिवार की दोपहर आग की लपटों ने तीन किसानों की करीब 30 बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। गांव निवासी अशोक कुमार, दिनेश कुमार और बादाम सिंह निवासी नगला बख्ती के खेत पास पास है। तीनों ने ही गेहूं की फसल की थी, जो कि कटाई के लिए बिल्कुल तैयार थी। 



शनिवार की दोपहर किसी कारण के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने तीनों किसानों की फसल को जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। क्षेत्रीय लेखपाल को आग लगने के संबंध में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed