फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   newly married woman died during treatment in Mainpuri her parents accused of negligence

Mainpuri News: छह माह पहले की थी शादी, अब बहन की मौत की मिली खबर... तो मायकेवाले बेहाल; पुलिस कर रही जांच

Wed, 14 Aug 2024 04:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Aug 2024 04:24 PM IST
सार

छह माह पहले ही तो शादी की थी। अब बहन की मौत की खबर मिली तो मायकेवाले बेहाल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
newly married woman died during treatment in Mainpuri her parents accused of negligence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर लापरवाही का आरोप लगाया। अंतिम संस्कार के लिए शव अपने गांव ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। घटना औंछा थाना  क्षेत्र के नगला कुंजन गांव की है।

विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के कुरारी गांव निवासी लालू ने बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसने बहन रोशनी (22) की शादी छह माह पूर्व नगला कुंजन गांव निवासी अनूप कुमार से की थी। बहन की मेडिकल कॉलेज सैफई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने भी मृतका के परिजन से जानकारी ली। 
विज्ञापन


ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि रोशनी फेफड़ों से संबंधित बीमारी के कारण 20 दिन पहले शहर के पाठक हॉस्पीटल में भर्ती रही थी। इसके बाद 4-5 दिन से मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतका के भाई ने ससुरालीजन की लापरवाही से मौत होने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed