{"_id":"66a77c18c95a45fbcf039620","slug":"nephew-along-with-his-friends-killed-his-uncle-in-land-dispute-in-mainpuri-2024-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: ...तो इसलिए सगे भतीजे ने साथियों संग चाचा को उतार दिया था मौत को घाट, सच्चाई ने उड़ाए घरवालों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ...तो इसलिए सगे भतीजे ने साथियों संग चाचा को उतार दिया था मौत को घाट, सच्चाई ने उड़ाए घरवालों के होश
Mon, 29 Jul 2024 04:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:55 PM IST
सार
मैनपुरी में जमीन विवाद में सगे भतीजे ने साथियों संग मिलकर चाचा को मौत को घाट उतार दिया था। सच्चाई सामने आई तो घरवालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक की हत्या जमीन के विवाद को लेकर सगे भतीजे ने अपने दो साथियों के साथ मिल की थी। सनोज का गला घोंट कर मौत के घाट उतारा गया था। दन्नाहार पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं शेष दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन
घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र की है। यहां के निवासी सनोज यादव (40) शराब पीने का आदी था। 14 जुलाई को उसका शव घर से कुछ दूरी पर चबूतरे के नीचे पड़ा हुआ था। सिर से खून बह रहा था। वहीं गले पर निशान नजर आ रहा था। हालांकि परिजन की ओर से इसे हादसा मानते हुए तहरीर नहीं दी गई। लेकिन, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई थी। घटना के चार दिन बाद मृतक की पत्नी संगीता ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी थी। एएसपी राहुल मिठास ने गांव पहुंच कर जांच की थी।
सोमवार को थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने सनोज हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मृतक सनोज के सगे भतीजे विपुल को टिंडौली रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने चाचा की हत्या किए जाने का अपराध कबूल कर लिया।
उसने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर उसने अपने चाचा सनोज की हत्या की है। बताया कि घटना वाली रात सनोज नशे की हालत में घर के बाहर पड़ा था। तभी मौका पाकर अपने दो साथियों के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी विपुल को जेल भेजा गया है। शेष दो आरोपियों को भी पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।