फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Necessary facilities should be provided as per the standard

Mainpuri News: मानक के अनुरूप दी जाएं जरूरी सुविधाएं

Thu, 15 Jan 2026 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 15 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Necessary facilities should be provided as per the standard
फोटो 1 वन स्टाप सेंटर में निरीक्षण करते न्यायिक अधिकारी। स्रोत प्राधिकरण
मैनपुरी। जिला जज द्वारा नामित न्यायिक अधिकारियों की समिति ने बुधवार को सौ शैया अस्पताल परिसर स्थित वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। सेंटर में अभिलेखों का निरीक्षण करके हकीकत जानी। सेंटर मैनेजर से कहा कि सेंटर में रुकने वाली महिलाओं, युवतियों सहित किशोरियों को मानक के तहत जरुरी सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन

जिला जज द्वारा नामित न्यायिक अधिकारियों की समिति की चेयरमैन अपर जिला जज चेतना चौहान, समिति के सदस्य एफटीसी जज कुलदीप सिंह तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज बुधवार को वन स्टाप सेंटर पहुंचे। सेंटर की मैनेजर कामिनी को साथ लेकर सेंटर का निरीक्षण किया। सेंटर मैनेजर ने बताया कि सेंटर में चार अपहर्ता मौजूद हैं। इनमें से एक महिला मेडिकल के लिए करहल भेजी गई है। तीन अपहर्ता मौके पर मौजूद मिलीं।
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों को सेंटर मैनेजर ने बताया कि काउंसलर स्वाती चौहान के स्थान पर प्रतिभा दुबे और नीता तिवारी को नियुक्त किया गया है। दोनों ने बुधवार को ही कार्यभार संभाला है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए उप निरीक्षक रामनिवास सिंह सहित महिला आरक्षी सुमन कुंतल, रंजी कुमारी, श्यामलता की तैनाती है। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, सेंटर मैनेजर कामिनी, काउंसलर प्रतिभा दुबे, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed