{"_id":"56f96d614f1c1ba819f00251","slug":"nagla-ram-singh-silence-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला राम सिंह में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला राम सिंह में पसरा सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
धर्मांतरण प्रकरण में दोनों पक्षों ने कराई एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना औंछा क्षेत्र के नगला राम सिंह में सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। बता दें कि रविवार को धर्मांतरण को लेकर बवाल हुआ था। इस दौरान हिंदुवादी संगठनों और मिशनरी के सदस्यों के बीच मारपीट भी हुई थी। पुलिस ने दोनाें पक्षों की तहरीर पर 24 लोगों के खिलाफ नामजद एवं पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार को नगला राम सिंह में 50 लोगों के ईसाई धर्म अपनाने की सूचना पर बजरंग दल, आरएसएस, हिंदूवाहिनी आदि संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए थे। वहां दोनों पक्षों में बवाल हुआ। इस दौरान हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई। बवाल की सूचना पर एएसपी दिगंबर कुशवाह ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। रविवार देर रात दोनों ही पक्षों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने 24 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक सुशील यादव की ओर से दी गई तहरीर पर पादरी हरवंशलाल, संजय, रामनारायण, कृपाशंकर, कमलेश, संतोषी, सत्यवीर, उदयवीर, शशि, विमलेश, गुड्डी, सुभाष, अवधेश, सुनील, पप्पन, मीनू, करुआ के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष से नगला सेमन थाना बिछवां निवासी राजकुमारी की तहरीर पर सुशील यादव, अरुण मिश्रा, राजेश तिवारी, श्यामचरण समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। एएसपी दिगंबर कुशवाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
घर में जन्मदिन मनाने एकत्रित हुए थे
औंछा। नगला सेमन थाना बिछवां निवासी राजकुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह 27 मार्च को नगला राम सिंह में अपने जेठ संजय कुमार के बेटे आस्तिक के जन्मदिन के लिए जुटे थे। वहीं पर दो बाइक पर कुछ लोग आए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। मना करने पर उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन
मैनपुरी। नगला राम सिंह में हिंदुवादी संगठनों पर हमला और उनके खिलाफ हुई रिपोर्ट के विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एएसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बजरंगदल, आरएसएस और हिंदुवाहिनी के नेता गांव में धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे थे। वहां पर ईसाई मिशनरी के लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। वहीं पुलिस ने उक्त संगठनों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने मामले की जांच निष्पक्ष रूप से कराने और दोषी पादरी व उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। एएसपी ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर लक्ष्मण गुप्ता, देवेंद्र सिंह, हैप्पी भदौरिया आदि मौजूद थे।