फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Nagar Panchayat EO indecency, abuse

नगर पंचायत में ईओ से अभद्रता, गाली-गलौज

Thu, 15 Dec 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 15 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat EO indecency, abuse
नगर पंचायत में ईओ से अभद्रता, गाली-गलौज - फोटो : अमर उजाला
सफाई कर्मचारियाें ने गुरुवार दोपहर नगर पंचायत प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ईओ के दफ्तर पर हमला बोल दिया। अधिकारी से अभद्रता और गाली-गलौज की। कार्यालय में तोड़फोड़ करने के साथ ही दस्तावेज आदि फेंक दिए। काफी देर तक सफाईकर्मी कार्यालय में हंगामा करते रहे। घटना की रिपोर्ट ईओ ने 11 कर्मियों के विरुद्ध दर्ज कराई है।  
विज्ञापन

नगर पंचायत में दोपहर करीब 1:30 बजे कार्यालय लिपिक अवनेंद्र कुमार कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज करने के लिए जब गए तो कर्मचारियों ने उनसे अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। उनके हाथ से उपस्थिति रजिस्टर छीन लिया। लिपिक ने उनसे कहा कि अपनी किसी भी समस्या को ईओ के आने पर सामने रखें। इस पर गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने ईओ सीमा तोमर को गालियां देना शुरू कर दिया। जैसे ही ईओ कार्यालय पहुंचीं तो कर्मचारियों ने अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद कार्यालय में घुसकर कुर्सी मेज आदि फेंक कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ईओ को लेकर थाने आ गई। वहां तहरीर देते हुए ईओ ने कहा कि नगर पंचायत करहल में 12 दिसंबर को सफाई व्यवस्था के लिए कार्य को व्यवस्थित किए जाने के उद्देश्य से कार्य बांटा गया था। गुरुवार को काम में लापरवाही पर उन्होंने विजय व कमलेश का वेतन रोक दिया। क्योंकि इनके सफाई क्षेत्र में नाले में लाश मिली थी। इसके बाद दोनों लगातार उन पर दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट
ईओ सीमा तोमर की तहरीर पर विजय, रविंद्र, महेश, गुड्डू, प्रदीप, रोहित, दीपक, रानी, मनीष (माइकल) सभी निवासी मोहल्ला जाटवान और कमलेश व भूरा मोहल्ला बाजार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मियों ने लगाए आरोप
 रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सफाई कर्मियों ने भी ईओ पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ईओ उनका उत्पीड़न कर रही हैं। वह अधिक समय तक काम कराना चाहती हैं। उनका कहना है कि ड्यूटी रजिस्टर पहले सफाईकर्मी के पास था जबकि अब ईओ ने अपने चहेते का थमा दिया है जो मनचाहे तरीके से हाजिरी लगाता है। काम करने पर भी ड्यूटी काट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed