{"_id":"695e9b67e475c4d5850fd2a5","slug":"munim-singh-was-elected-president-and-kailash-babu-was-elected-minister-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-151884-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मुनीम सिंह अध्यक्ष और कैलाश बाबू मंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मुनीम सिंह अध्यक्ष और कैलाश बाबू मंत्री निर्वाचित
Wed, 07 Jan 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो 28 सिंचाई संघ नलकूप खंड के निर्वाचन के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित करते साथी। स
मैनपुरी। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश नलकूप खंड मैनपुरी की जनपदीय इकाई का द्विवार्षिक चुनाव बुधवार को स्थानीय शाखा में हुआ। प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव और महामंत्री विवेक चतुर्वेदी की उपस्थिति में हुए चुनाव में सर्व सम्मति से मुनीम सिंह यादव को अध्यक्ष और कैलाश बाबू मिश्रा को निर्विरोध मंत्री निर्वाचित किया गया।
स्थानीय शाखा पर प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री की उपस्थिति में आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन में विभागीय प्रतिनिधि अनुज कुमार, प्रशासनिक अधिकारी अनुज तनेजा, इटावा अध्यक्ष रामतेज यादव ने नलकूप चालक, सींचपाल, और सींच पर्यवेक्षकों की समस्याओं को सुना। प्रदेश नेतृत्व ने समस्याओं को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने पुरानी जनपदीय कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रस्ताव मांगा। इस पर एक-एक ही आवेदन आने पर मुनीम सिंह यादव को अध्यक्ष, कैलाश बाबू मिश्रा को मंत्री और शीलेंद्र कुमार सागर को निर्विरोध ऑडिटर निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर सुभाष चंद्र सक्सेना, किशनपाल सिंह, ब्रजराज सिंह, रविनंदन सिंह, उमेश सिंह, गिरीश बाबू, महावीर सिंह, सतीश चंद्र, अलकेश मिश्रा, पंकज कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।