फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MPW has not received honorarium from 33 months

एमपीडब्ल्यू को 33 माह से मानदेय नहीं मिला मानदेय

Tue, 02 May 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 02 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
MPW has not received honorarium from 33 months
एमपीडब्ल्यू को 33 माह से मानदेय नहीं मिला मानदेय - फोटो : अमर उजाला
उप्र बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन का सात मई को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का सम्मान समारोह होगा। जिसे लेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय तिवारी प्रदेश के हर जिले का भ्रमण कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने जिले के स्वास्थ्यकर्मियों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने वेतन विसंगतियों के साथ ही एमपीडब्ल्यू को 33 माह से मानदेय न मिलने की समस्या को उठाया। वहीं संविदाकर्मी एमपीडब्ल्यू को राजकीय सेवा में समायोजित करने, महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती करने, राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संचालन अवकाश के दिन न कराने की भी मांग की। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। समस्याएं सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने सभी कर्मचारियों से सात मई को लखनऊ पहुंचने की अपील की। इस दौरान देवांग पांडेय, विवेक मिश्रा, प्रवीन तिवारी, सनी, अमृत सिंह , प्रमोद मिश्रा, सुधा मिश्रा, रवींद्र गौर, सचिन यादव, कमल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed