फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MP Dimple Yadav said Votes were cut by SIR in Bihar

UP: 'बिहार में एसआईआर से काटे गए वोट', सांसद डिंपल यादव बोलीं- यूपी में अपराध पर सरकार का अंकुश नहीं

Mon, 17 Nov 2025 08:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 17 Nov 2025 08:19 PM IST
सार

बिहार चुनाव परिणाम को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर के जरिए बिहार में वोट काटे गए।

विज्ञापन
MP Dimple Yadav said Votes were cut by SIR in Bihar
सांसद डिंपल यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के करहल में सपा सांसद डिंपल यादव ने बिहार में महागठबंधन की हार पर कहा कि चुनाव से ठीक पहले रणनीति के तहत भाजपा एसआईआर लेकर आई। इसके तहत तमाम वोट काट दिए गए। सपा सांसद सोमवार को करहल में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा को साफ करने की बात भी करते हैं, लेकिन बनारस में गंगा की स्थिति देख लें। गंगा नदी और घाटों की स्थिति बहुत ही खराब है। उन्होंने कहा कि किसान खाद के लिए परेशान है। समितियों पर खाद नहीं है। बाजार में दुकानों पर खाद की कालाबाजारी हो रही है। खेतों में फसलों को गोवंश नष्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गोवंश की बेहतर हालत के सरकार के दावे हवा-हवाई हैं। मंडियों में किसानों को धान की उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। तौल के नाम पर कटौती हो रही है। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों पर सरकार का अंकुश नहीं है। महिला संबंधी अपराध कम नहीं हो रहे है। सपा विधायक करहल तेजप्रताप यादव, पूर्व मंत्री सुभाषचंद्र यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed