फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mother along with her children attempted self immolation in front of SP office in Mainpuri

Mainpuri: एसपी आफिस के सामने महिला ने बच्चों संग की आत्मदाह की कोशिश, बोली- बेटी लापता है, पुलिस सुन नहीं रही

Wed, 15 Mar 2023 04:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 04:46 PM IST
सार

मैनपुरी में लापता बेटी की बरामदगी के लिए पुलिस के चक्कर काटकर थक चुकी मां ने एसपी आफिस के सामने बच्चों संग आत्मदाह की कोशिश की। हंगामा देखकर एएसपी बाहर आ गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर पीड़िता को शांत कराया। 

विज्ञापन
mother along with her children attempted self immolation in front of SP office in Mainpuri
एसपी आफिस के सामने प्रदर्शन करती मां व बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में थाने में सुनवाई न होने से एक मां ने बुधवार को बच्चों संग एसपी आफिस के सामने आत्मदाह की कोशिश की। उसने अपने और बच्चों के ऊपर डीजल छिड़क लिया। इसी समय पुलिसकर्मियों ने भागकर उसकी डीजल से भरी बोतल छुड़ा ली। मौके पर पहुंचे एएसपी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वान दिया है। 

विज्ञापन


औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की नाबालिग पुत्री कुछ दिन पूर्व गायब हो गई थी। उसने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। महिला ने बताया कि कई बार चक्कर काटने के बाद पुलिस न तो कोई सुनवाई कर रही है और न ही किशोरी को ढूंढ रही है। कहा कि थाने में भी अब कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने डीजल की बोतल छीन ली

इसी बात से आहत होकर मां, बेटा और दूसरी बेटी के साथ बुधवार की दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचे। प्रवेश द्वार पर ही महिला ने डीजल की बोतल खोली और खुद पर छिड़कना शुरू कर दिया। दो बेटियों पर भी डीजल डालने लगी। इसी समय वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने देखा तो भागकर पहुंचे और उसके हाथ से बोतल छीन ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी के आश्वासन पर मानें

हंगामा सुनकर एएसपी राजेश कुमार बाहर आ गए। महिला ने बताया ने उसे हर हाल में पुत्री चाहिए। थाने में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हर बार उसे अपमानित करके भगा दिया जाता है। इसलिए वह भी जान देने के लिए आई थी। एएसपी ने थाना पुलिस से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी पुत्री को पुलिस ढूंढ निकालेगी। आश्वासन पर आक्रोशित परिजन शांत हुए और लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed