{"_id":"57a888874f1c1b8667ee44f6","slug":"monica-s-insistence-house-built-in-the-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोनिका की जिद ने घर में बनवाया शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोनिका की जिद ने घर में बनवाया शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
शौचालय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
करहल विकास खंड के नगला दिलीप निवासी 10 वर्षीय मोनिका की जिद से घर में शौचालय बन गया।
गांव नगला दलीप की रहने वाली 10 वर्षीय मोनिका टीवी पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान देखने के बाद पिता से घर में शौचालय बनवाने की जिद पकड़ ली। मासूम मोनिका ने पिता सहित अन्य घरवालों को समझाया की खुले में शौच जाना गंदी आदत है। परिवारीजनों को पहले तो उसकी बातें बचकानी लगीं लेकिन जब मोनिका की जिद ने रफ्तार पकड़ी तो पूरा परिवार उसके आगे झुक गया। मोनिका अब खेत में नहीं बल्कि घर में ही बने नए शौचालय का इस्तेमाल कर रही हैं। वो अपने साथियों को भी घर में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।