फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MLC was elected unopposed at the reception

निर्विरोध एमएलसी चुने जाने पर हुआ स्वागत

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
MLC was elected unopposed at the reception
समाजवादी पार्टी से मथुरा-एटा- मैनपुरी विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से अरविंद यादव एवं उदयवीर सिंह धाकरे को निर्विरोध निर्वाचित होने से कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। सपा कार्यालय पर अरविंद यादव का जोशीला स्वागत किया गया। करहल और बरनाहल में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

सोमवार की शाम सपा जिला कार्यालय पहुंचने पर नवनिर्वाचित एमएलसी अरविंद यादव का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व ढोल नगाड़ों पर नाच कर खुशी का इजहार किया। सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा कि अरविंद यादव का समाजवादी पार्टी में सक्रियता और कर्मठता को हम लोगों ने वर्षों से देखा है। वह बिना पद के भी पार्टी की सेवा करते रहे। अन्य किसी के नामांकन न करने पर अरविंद यादव और उदयवीर सिंह धाकरे को एमएलसी घोषित किया गया। इस मौके पर जिला महासचिव सुखवीर सिंह यादव, टीपी यादव, सयुस जिलाध्यक्ष नृप चैधरी, राजेश खटीक, नीरज बघेल, राजू जहरी बाबा, अवनेंद्र यादव, अलकेश यादव, मनोज गौड़, शिवराज बापू, सुनील यादव, डाक्टर प्रशांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

करहल में अरविंद यादव के एमएलसी निर्विरोध चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर अनेश यादव, प्रदीप प्रधान, अनुज, केसी यादव, विजयवीर, प्रिंस, अंकित, शिंकी यादव, दीपेश, बंटू यादव, अभिनव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरनाहल में अरविंद यादव के निर्विरोध निर्वाचन पर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आरएस यादव, रामवरन सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह, शिवकु मार, सर्वेश कु मार, चरन सिंह शाक्य, जयकुमार यादव, हरिओम यादव, अरुण यादव, प्रभात चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed