{"_id":"69b84ca1839861ec5907ab4d","slug":"missing-girl-from-kusmara-found-in-kerala-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-155755-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कुसमरा से लापता किशोरी केरल में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कुसमरा से लापता किशोरी केरल में मिली
Tue, 17 Mar 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
कुसमरा। कस्बा के एक गांव से एक माह पूर्व लापता हुई किशोरी परिजन को केरल में मिली। आरोपी युवक को भी परिजन ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया, पुलिस अब न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराएगी।
थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 15 फरवरी को घर से बाजार जाने की बात कह कर निकली थी। उसके बाद वह नहीं लौटी। इसके बाद थाना किशनी में दाऊदपुर निवासी अरुण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस बीच परिजन को जानकारी मिली कि किशोरी और युवक केरल में हैं। परिजन ने रविवार को दोनों को केरल में ढूंढ निकाला और कुसमरा ले आए। स्थानीय पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया, पुलिस अब पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराएगी। सोमवार को आरोपी युवक न्यायालय में पेश किया गया।