फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Misinterpreted my statement: Totaram

मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला: तोताराम

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Misinterpreted my statement: Totaram
मैनपुरी। चौतरफा आलोचना और पार्टी आलाकमान के आंखें तरेरने के बाद रविवार को पैक्सफेड के चेयरमैन तोताराम यादव बैकफुट पर आ गए। उन्होंने सोमवार को दिए अपने बयान का बचाव करते हुए सारा ठीकरा मीडिया के सर फोड़ दिया। उन्होंने सपा कार्यालय पर पत्रकारों से कहा कि मीडिया ने मेरे बयान को गलत अर्थ निकाला। मैं और पार्टी महिलाओं का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन

 पैक्सफेड के चेयरमैन ने शनिवार को जिला जेल के बाहर एक चैनल के पत्रकार के सवाल पूछने पर जवाब दिया था कि बलात्कार नहीं होते, सहमति से संबंध बनते हैं। बाद में उसे बलात्कार का रूप दे दिया जाता है। उनके इस बयान की चौतरफा आलोचना हुई थी। समाजवादी पार्टी ने भी उनके बयान से पल्ला झाड़ते हुए यह उनकी निजी राय बताई थी। सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान के कड़ी नाराजगी जताने के बाद सपा नेता ने रविवार को पत्रकारों के सामने अपनी सफाई रखी। सपा नेता ने कहा कि पार्टी और मैं स्वयं महिलाओं की इज्जत करता हूं। पार्टी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे पर संघर्ष कर रही है। मीडिया ने मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया है। इससे मुझे काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले में सपा सरकार तत्काल कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed