{"_id":"6598ecd8403e317c400e093e","slug":"miscreants-entered-house-bloodied-soldier-mother-in-mainpuri-looted-cash-and-jewelery-and-ran-away-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: घर में घुसकर बदमाशों ने फौजी की मां को किया लहूलुहान, हालत नाजुक; नकदी व जेवर लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: घर में घुसकर बदमाशों ने फौजी की मां को किया लहूलुहान, हालत नाजुक; नकदी व जेवर लूटकर फरार
Sat, 06 Jan 2024 11:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:32 AM IST
सार
मैनपुरी में घर में घुसकर बदमाशों ने फौजी की मां को लहूलुहान कर दिया। इससे उनकी हालत नाजुक हो गई। इसके बाद नकदी व जेवर लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Mainpuri: घर में घुसकर बदमाशों ने फौजी की मां को किया लहूलुहान, नकदी व जेवर लूटकर फरार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात बदमाशों ने घर में घुसकर फौजी की मां पर हमला करके लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए। घायल मां की हालत नाजुक है। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से मिलिट्री हॉस्पिटल फतेहगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के बीरपुर खुर्द गांव की है। गांव निवासी राजेश सिंह फौज में तैनात हैं। गांव में उनके दो मकान बने हुए हैं। एक मकान में उनकी पत्नी फूलनश्री व दूसरे में मां ज्ञानश्री (70) रात में रुकती हैं। बीती रात जिस घर में मां लेटी थीं, उस मकान में बदमाश घुस आए। उन्होंने मां पर हमला करके लहूलुहान कर दिया। इसके बाद घर में रखे बक्सों से नकदी व आभूषण लूटकर फरार हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- वाह री पुलिस: शिकायतकर्ता को ही इतना प्रताड़ित किया, पीड़ित ने लोन पर लिए 30 हजार; फिर रिश्वत देकर जान छुड़ाई
विज्ञापन
घर से लूटे गए बक्से गांव के बाहर खेतों में तोड़कर फेंक गए। जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से उन्हें फतेहगढ़ भेजा गया है। सीओ नगर संतोष कुमार व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि खबर लिखने तक लिखित तहरीर नहीं दी गई है।