फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Minor beaten up for stealing cigarettes in Mainpuri

Mainpuri News: सिगरेट चुराने के आरोप में नाबालिग को पीटा, पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी

Sat, 06 Apr 2024 07:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Apr 2024 07:30 PM IST
सार

मैनपुरी में दबंगों ने सिगरेट चुराने के आरोप में नाबालिग को पीटा। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Minor beaten up for stealing cigarettes in Mainpuri
सिगरेट चुराने के आरोप में नाबालिग को पीटा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कोतवाली क्षेत्र में शीतला मंदिर के पास सिगरेट चुराने के आरोप में लोगों ने एक नाबालिग को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पास ही मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोाशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो वहां उसे कोई नहीं मिला। पुलिस वीडियो की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


मामला शनिवार को दोपहर दो बजे के करीब का बताया जा रहा है। शीतला मंदिर के पास रखे एक खोखे के संचालक ने 10 वर्षीय नाबालिग पर सिगरेट चोरी का आरोप लगाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद दुकानदारों और लोगों ने नाबालिग को दौड़कर पकड़ा और पिटाई कर दी। पास मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। सोशल मीडिया पर डाल दिया। 
विज्ञापन


पिटाई के बाद नाबालिग आरोपी को लोगों ने छोड़ दिया तो वह कहीं चला गया। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर जांच करने पहुंचीं। हालांकि मौके पर पुलिस को कोई भी नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से मामले की जानकारी जुटाई। साथ ही वीडियो की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed