फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mining mafia groups clashed with each other after entering Aunchha police post in Mainpuri

UP Crime: पांच वर्ष पूर्व हुए हत्याकांड जैसी घटना दोहराने की कोशिश, चौकी में घुसकर माफिया गुटों ने किया तांडव

Mon, 15 May 2023 07:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 07:44 PM IST
सार

UP Crime: मैनपुरी जिले में पांच वर्ष पूर्व चौकी में घुसकर हुए हत्याकांड जैसा कांड दोहराने की एक बार फिर कोशिश की गई। यहां पुलिस चौकी में घुसकर खनन माफिया गुटों ने जमकर तांडव किया। 

विज्ञापन
Mining mafia groups clashed with each other after entering Aunchha police post in Mainpuri
UP Crime: पांच वर्ष पूर्व हुए हत्याकांड जैसी घटना दोहराने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में औंछा गेट चौकी पर खनन माफिया के दो गुट के बीच मारपीट व पुलिस की भूमिका एक बार फिर वर्ष 2017 में हुए हत्याकांड की याद दिला गए। आगरा गेट चौकी पर जमीन के विवाद में एक महिला की पिटाई की गई थी, बाहर भागते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस के उपद्रव कर रही भीड़ को खदेड़ना ज्यादा परेशानी की बात नहीं है। लेकिन औंछा गेट चौकी पर रविवार को चंद अराजक तत्व पुलिस के सामने ही मारपीट करते रहे। पुलिसकर्मी उन्हें कड़ाई से रोकने की बजाय सिर्फ औपचारिकता करते नजर आए। इस तरह की निष्क्रियता निश्चित तौर पर कार्यशैली पर सवालियां निशान खड़ा करती है। वहीं वर्ष 2017 में आगरा गेट चौकी पर हुए हत्याकांड की याद दिलाती है।

विज्ञापन

लोगों के बीच मूकदर्शक बनी रही पुलिस

कोतवाली क्षेत्र में 18 अप्रैल 2017 की रात आगरा गेट चौकी के सामने रहने वाली अनीशा की जमीन के विवाद में आरोपी वसीम उर्फ कुन्नू निवासी लाल इमली फाटक के बीच चौकी पर मारपीट हो गई थी। इस दौरान भी पुलिस वहां लोगों के बीच सिर्फ मूकदर्शक बनी रही थी। इस बीच आरोपी ने अनीशा को चौकी के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भीड़ ने आरोपी, बहन शमा और मां कनीज फातिमा को मौके पर ही पकड़ लिया था। घटना के बाद चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़ेंः- सुहागरात पर दूल्हे की मौत: दुल्हन भी पहुंची अस्पताल, बेटे का शव देख घर में मचा कोहराम

चौकी पर ही उठते-बैठते हैं माफिया

स्थानीय लोगों में रही चर्चा औंछा गेट चौकी पर हुए खनन माफिया द्वारा किए गए वबाल को लेकर स्थानीय लोग दबी जुबान से काफी कुछ बता रहे हैं। उनका कहना है कि मिट्टी खनन का काम मिली भगत का चलता है। जो लोग मारपीट कर रहे थे। वह सब जानकार थे। उनका चौकी पर ही उठना बैठना रहता है। इस वजह से ही पुलिस रोकने में असहज नजर आ रही थी।

पुलिस बता रही ट्रैक्टर को लेकर था विवाद

खनन माफिया के दो गुट के बीच मारपीट के मामले को पुलिस द्वारा ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्ष का विवाद बताया गया। कहना है कि कुछ लोग उक्त विवाद को लेकर चौकी के पास लड़ रहे थे। तब उन्हें अंदर लाया गया, बातचीत करने के दौरान उन लोगों के बीच विवाद हो गया और वह लोग आपस में मारपीट करने लगे।

यह भी पढ़ेंः- UP News: गर्लफ्रेंड के साथ किया गलत काम, दोस्तों को शेयर हो गया पूरा वीडियो, शर्म से पानी-पानी हुआ

इन लोगों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

रविवार को औंछा गेट चौकी पर पुलिस के सामने बेखौफ मारपीट करने वाले 10 लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जगह सिर्फ औपचारिकता की गई। पुलिस ने अनुज कुमार निवासी धारऊ, मेहर अली राइस मिल के पास, विपिन शिव नगर, मुन्ना ओम राइस मिल के पास के विरुद्ध शांतिभंग वहीं अवनीश, अरुण निवासी धारऊ, बलराम, शिवराम, अरविंद और सर्वेंद्र निवासी शिवनगर के खिलाफ पाबंद किए जाने की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed