फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Millions watchman hostage robbery

चौकीदार को बंधक बना लाखों की डकैती

Sun, 23 Oct 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 23 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Millions watchman hostage robbery
जांच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एलाऊ थाना क्षेत्र के कुसमरा-मैनपुरी मार्ग स्थित सरिया व्यवसायी की दुकान पर शनिवार देर रात डीसीएम सवार आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया। वहां मौजूद चौकीदार को बंधकर बनाकर लाखों रुपये का सरिया लादकर भाग गए। करीब एक घंटा तक बदमाश घटना को अंजाम देते रहे मगर पुलिस को भनक तक नहीं लगी। व्यवसायी की तहरीर के बाद भी अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

कुसमरा निवासी सरिया व्यवसायी विजेंद्र सिंह की थाना एलाऊ क्षेत्र के कुसमरा- मैनपुरी मार्ग के समीप सरिया और सीमेंट की दुकान है। वहां लाखों की सरिया और सीमेंट रखा जाता है। शनिवार की रात करीब एक बजे डीसीएम सवार आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने दुकान पर धावा बोल दिया। दुकान की छत पर सो रहे चौकीदार मनोज मिश्रा की पिटाई करने के बाद उसे रस्सी से बांधकर खेत में डाल दिया। करीब एक घंटा तक बेखौफ बदमाश 15 क्विंटल सरिया और सीमेंट डीसीएम में लादते रहे। मगर थाना पुलिस चेन की नींद सोती रही। उस क्षेत्र से घटना के समय पुलिस का कोई भी गश्ती वाहन नहीं गुजरा। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश डीसीएम में सवार होकर भाग गए। जानकारी होने के बाद चौकीदार को मुक्त कराया गया। पीड़ित व्यवसायी ने थाना पुलिस को तहरीर दी। मगर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।  
विज्ञापन


30-40 वर्ष के थे सभी बदमाश
कुसमरा (ब्यूरो)। चौकीदार मनोज मिश्रा ने बताया कि सभी बदमाशों की उम्र्र 30-40 वर्ष के बीच थी। चार बदमाश दुकान की छत पर चढक़र आए और उसके सीने पर बंदूक रखकर मारपीट की। इसके बाद नीचे उतारकर रस्सी से बांधकर खेत में फेंक दिया। एक बदमाश ने मोबाइल फोन पर डीसीएम मंगाई, सरिया और अन्य माल लादकर लादकर भाग गए। उनके जाने के बाद उसने रस्सी खोलकर आसपास दुकानों पर सो रहे लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed