{"_id":"6a70db63ff2e29c10b0dfdd6","slug":"milkman-shot-in-the-head-in-a-flurry-of-gunfire-stemming-from-an-old-rivalry-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-164134-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पुरानी रंजिश में दूधिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सिर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पुरानी रंजिश में दूधिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सिर में लगी गोली
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अंजनी गांव के पास सोमवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक दूधिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इस जानलेवा हमले में सिर में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना सोमवार रात करीब 9 बजे अंजनी गांव के पास ओमेंद्र यादव के पेट्रोल पंप के निकट हुई। ग्राम ग्वाल टोली निवासी विजेंद्र सिंह यादव (42) दूध का कारोबार करते हैं। वह सोमवार रात दूध बांटकर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि पेट्रोल पंप के पास पहले से घात लगाए बैठे पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण, उनके बेटों और पांच-छह अन्य लोगों ने विजेंद्र को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने तीन से चार राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें एक गोली उनके सिर में लगी।
गोली लगने के बावजूद विजेंद्र किसी तरह जान बचाकर वहां से निकले और परिजन को सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन का आरोप है कि करीब पांच माह पहले भी आरोपियों ने विजेंद्र को ट्रक से कुचलकर जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार का कहना है कि परिजनों ने तहरीर दी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।