{"_id":"58ca87864f1c1b6a3732c3e0","slug":"message-of-harmony-made-by-holi-milan-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन समारोह से दिया सौहार्द का संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन समारोह से दिया सौहार्द का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
होली मिलन समारोह ने दिया सौहार्द का संदेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली मिलन समारोह का दौर जारी है। गुरुवार को दो स्थानों पर होली मिलन समारोह ्का आयोजन किया गया।
गुलाब बाग में फखरूद्दीन उर्फ बंटी के यहां मुसलिम समुदाय के लोगों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें सभी ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की खुशियां एक दूसरे के साझा की। समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम करने से आपसी भाई चारे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं मैनपुरी का विधायक हूं जहां मैने कभी नहीं देखा कि जाति पाति को लेकर कोई किसी को नीचा दिखाता है। यहां हर त्योहार चाहे वह होली हो, दीवाली हो, ईद हो सभी हिंदू व मुसलिम भाई मिलकर सारे त्यौहार मनाते हैं। समीर राजा ने ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं’ चिट्ठी आई है वतन से’ गाकर समारोह में बैठे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कुअंर सिंह भदौरिया, राजवीर सिंह कठेरिया, निजामुद्दीन, रामऔतार वर्मा, रफीउद्दीन, रमेशचंद्र वर्मा, नकुल सक्सेना, एड. सुनील पांडेय, सचिन तोमर, विकास भदौरिया, आजम, अमन आदि उपस्थिति रहे। वहीं प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह बेचेलाल प्रजापति के आवास नगला पजाबा में हुआ। समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने विचार प्रकट किए और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। सर्वेश कुमार, पुरेंद्र सिंह, रामानंद, सुरेश चंद्र, रमेश चंद्र, हरेंद्र प्रजापति, बृजभान, रामकुमार, होरीलाल, तेजपाल, रिदेश, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
होली मिलन समारोह में उड़ा गुलाल
क्षेत्र के बंसरमऊ में भाजपा नेता शेखर चौहान के आवास पर होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम में आए लोगों ने सुंदरकांड के पाठ में भाग लिया।
होली मिलन समारोह में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल चतुर्वेदी ने कहा होली आपसी वैर भाव बुलाने का त्योहार है। आरएसएस के जिला प्रचारक रोहित ने कहा होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें हर वर्ग और समाज के लोग मिल जुलकर भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। वहीं, एक-दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर ढोलक की थाप पर होली गीत गाए। इस मौके पर राहुल मिश्रा, जुबैर हसन अलवी, अनूप सिंह, महेंद्र सिंह राठौर, रमेश, सुरेश आदि मौजूद थे। अध्यक्षता रामपाल सिंह ने तथा संचालन रामचंद दुबे ने किया।