{"_id":"5858238c4f1c1b774fe3958d","slug":"mera-prabhu-janma-pyaara-prabhu-janma","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा...
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम पेश करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंटीनियल मेमोरियल चर्च में क्रिसमस के उपलक्ष्य में सोमवार को चर्च के बच्चों और महिला समिति ने यीशु मसीह के जन्म की नाटिका का मंचन किया। नाटिका की शुरूआत पादरी सुशील कुमार की प्रार्थना से हुई।
महिलाओं ने सबसे पहले मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा गीत से वंदना की गई। नाटक में सृष्टि की रचना, परमेश्वर की योजना, यीशु मसीह के जन्म की घोषणा, ज्योतिषियों का आगमन, सितारे का मार्ग दर्शन, यूसुफ, मरियम को खूबसूरत से दर्शाया गया। नाटक में दर्शाया गया कि संसार में आनंद, शांति, न्याय, प्रेम, समानता के लिए यीशु मसीह ने संसार में जन्म लिया जो आज की आवश्यकता है। इसमें आदम हव्वा की भूमिका आदिसिंह व महिमा सिंह ने निभाई, मरियम व युसूफ की भूमिका अर्चना मसीह, पूनम लाल ने, रजा हेरोदेश व बजीर की सोनू दास, यश सिंह ने आदि ने निभाई। अमृता सिंह ने संचालन और ममता मसीह, सुनीता चरन, दीपा सिंह ने अगुवाई की। इस मौके पर महिमा, मुस्कान, सना, अंजली, रीना, शीतल गुना, सुमित मसीह, राजीव मैसी, लालू आदि मौजूद रहे।