{"_id":"67f4a4483e36804caedae3e910216409","slug":"meerut-police-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के पुलिस दल की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के पुलिस दल की पिटाई
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 10 Jan 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/दन्नाहार। थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम कंजाहार में डकैती के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने गई मेरठ पुलिस की आरोपी के परिवार के लोगों और महिलाओं ने पिटाई कर दी। आरोपी को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया। मेरठ पुलिस की पिटाई होते देख दन्नाहार के दारोगा और कांस्टेबल मौके से खिसक लिए। मेरठ पुलिस के कांस्टेबल के चोटें आईं हैं। जबकि मारपीट के दौरान दारोगा की वर्दी फट गई। पुलिस आरोपी के भाई को थाने ले आई है। मेरठ के दारोगा ने आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में वर्ष 2012 में डकैती पड़ी थी और इस घटना में दन्नाहार के गांव कंजाहार के अजय जाटव पुत्र रामपाल जाटव का नाम विवेचना में प्रकाश में आया था। शनिवार को मेरठ के थाना परतापुर पुलिस अजय की तलाश में यहां आई थी। दारोगा रवेंद्र सिंह और सिपाही वीरेंद्र सिंह ने थाना दन्नाहार पुलिस को जानकारी देकर सहायता मांगी। दारोगा रवेंद्र सिंह और सिपाही वीरेंद्र सिंह निजी कार से कंजाहार के लिए रवाना हुए। पीछे से दन्नाहार पुलिस के दारोगा राधारमन यादव और सिपाही पुष्पेंद्र यादव भी गांव के लिए रवाना हुए। मेरठ पुलिस ने गांव में पहुंच कर अजय के घर पर दबिश दी और अजय को पकड़ लिया।
दारोगा रवेंद्र सिंह और सिपाही वीरेंद्र सिंह अजय को लेकर जैसे ही चले घर की महिलाआें और परिवार के लोगों ने उन पर हमला बोल दियामहिलाओं और परिवार के लोगों ने अजय को कब्जे से छुड़ा लिया और दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इधर मेरठ पुलिस को पिटता देख दन्नाहार पुलिस के दारोगा और सिपाही मौके से भाग आए। महिलाओं और परिवार के लोगों ने लात घूंसों और डंडों से दारोगा और सिपाही की जमकर पिटाई की। पिटाई से सिपाही वीरेंद्र के चोटें आईं हैं। जबकि दारोगा की वर्दी फट गई और कंधे पर लगे स्टार टूट गए। बाद में पुलिस कंजाहार से आरोपी अजय के भाई अनिल को थाने ले आई। मेरठ पुलिस के दारोगा रवेंद्र सिंह ने थाना दन्नाहार में आरोपी अजय, उसके भाई, बहनों और परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस पर अभद्रता का आरोप
डकैती के आरोपी अजय की बहनों और परिवार की महिलाओं ने पुलिस पर घर में घुसकर अभद्रता और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। अजय की बहन आरती, पूजा ने बताया कि पुलिस ने घर में आकर महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके कपड़े फाड़े और गालियां दी।