फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   meenaar aur tamboo nirmaan kar sajaee rangolee

मीनार और तंबू निर्माण कर सजाई रंगोली

Sun, 04 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 04 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
meenaar aur tamboo nirmaan kar sajaee rangolee
रंगोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर चल रहा है। स्काउट गाइड के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने तंबू निर्माण कर रंगोली सजाई। प्रशिक्षकों से छात्र-छात्राओं विभिन्न जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर के दूसरे ने प्रशिक्षक मुहम्मद शमीम ने कहा कि स्काउट गाइड शिविर में प्रशिक्षण लेने से छात्र-छात्राओं में सेवा एवं अनुशासन की भावना का विकास होता है। सेवा का धर्म सबसे कठोर होता है। इसके मार्ग में अड़चनें आती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड शिविर में प्रतिभाग करने के लिए कहा। प्रशिक्षक रामपाल गिरी और राममोहन मिश्र ने छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड नियम, मीनार बनाना, प्रतिज्ञा एवं सुरक्षा के नियमों की जानकारी प्रदान की। साथ ही योजना के सिद्धांत, स्काउटिंग का इतिहास, प्राथमिक चिकित्सा, सजावट, बिना बर्तनों के भोजन बनाना, प्रतीक चिन्ह, बैज और उद्देश्यों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने तंबू निर्माण कर उसके सामने आकर्षक रंगोली सजाई। साथ ही बिना बर्तन के भोजन बनाया। इस मौके पर प्रबंधक अशोक यादव, डॉ. किरन सौजिया, डीआईओएस आरपी यादव, हरप्रसाद यादव, डॉ. एके सिंंह राठौर, डॉ. पदम सिंह यादव, सुमन सुमन यादव, लाल सिंह भदौरिया, सुनील कुमार, राधेश्याम गौड़, प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट , कुसुम चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed