फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Married woman brutally murdered dupatta around neck blood oozing from face

UP: विवाहिता की बेरहमी से हत्या...गले में दुपट्टा, चेहरे से रिसता मिला खून, जिस तरह किया कत्ल; कांप उठा कलेजा

Mon, 11 Aug 2025 03:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Aug 2025 03:38 PM IST
सार

मैनपुरी के खरपरी रजवाहा में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 35 वर्षीय महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। उसकी पहचान नहीं हो सके, इसलिए चेहरे को कुचला गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Married woman brutally murdered dupatta around neck blood oozing from face
महिला की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के गांव खरपरी के पास रजवाह किनारे झाड़ियों में एक करीब 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान थे, गले में दुपट्टे का फंदा कस कर हत्या की गई थी। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को जल्द पहचान व खुलासे के निर्देश दिए। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

 

कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी में रजवाह के पास से गुजर रहे लोगों ने सोमवाररी सुबह एक महिला का शव झाड़ियों में पड़ा देखा, जानकारी होने के बाद कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच के लिए नमूने एकत्र किए। महिला के शरीर के निचले हिस्से में कुछ भी असमान्य नजर नहीं आ रहा था, मगर, गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। चेहरे पर खून लगा था, आसपास भी फैला था। प्रतीत हो रहा था कि पहले महिला को पीटा गया, इसके बाद गला घोंट कर हत्या की गई। आसपास के लोग पहचान नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कान में सोने के टॉप्स और हाथ में पहने थी अंगूठी
महिला की हत्या किसी लूटपाट आदि के इरादे से तो नहीं की गई है। यह घटनास्थल पर महिला के शव को देख कर स्पष्ट हो रहा था। महिला कान में सोने के टॉप्स पहने हुई थी, अंगूठी भी पहने हुई थी। महिला एक पर्स भी लिए हुए थे, जो कि महिला के हाथ में ही फंसा था। इन बातों से स्पष्ट होता है कि जिसने भी महिला को मारा है। उसे महिला भली भांति जानती है और किसी रंजिश या अन्य वजह से हत्या की गई है। पुलिस अब इन्हीं सभी सवालों के जवाब और शव की पहचान के प्रयास में जुटी है।
 
विज्ञापन

चेहरा विकृत करने की कोशिश की गई
महिला के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे थे, मगर दुपट्टे के पास व गाल के कुछ नीचे का हिस्सा जला हुआ प्रतीत हो रहा था। ऐसा लग रहा था कि हत्या करने वाले ने महिला का चेहरा विकृत करने की कोशिश की थी, मगर वह पूरी तरह से कामयाब नहीं हो सका।

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खरपरी रजवाह के पास महिला का शव मिला है, शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहा शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। महिला की मौत की वजह क्या रही, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed