{"_id":"657d8bbfd9a52b5b9704d4ba","slug":"married-woman-body-found-hanging-in-mainpuri-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति बोला- युवक अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति बोला- युवक अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल
Sat, 16 Dec 2023 05:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Dec 2023 05:06 PM IST
सार
मैनपुरी में विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। पति ने कहा कि एक युवक अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
crime news woman
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार को विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। पति ने एक युवक पर पत्नी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। कहा कि परेशान होकर पत्नी ने जान दे दी। उधर मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। सीओ सिटी का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी प्रवेश कुमार अपनी पत्नी शेष कुमारी (34) के साथ राजस्थान में रह कर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। दो दिन पहले ही वह पत्नी के साथ अचानक गांव लौट आया। शनिवार की सुबह शेष कुमारी का शव छत पर लगे टीनशेड के कुंडा में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पति ने मानसिक रूप से परेशान रहने के चलते खुदकुशी किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। मायके पक्ष के लोग भी आ गए हैं।
विज्ञापन
मृतका के पति ने बताया कि राजस्थान में रहने के दौरान एक व्यक्ति ने पत्नी की किसी तरह से फोटो खींच ली। अब उसको अश्लील बनाकर वह लगातार पत्नी को परेशान कर रहा था। आरोपी पत्नी को ब्लैकमेल करता आ रहा था। जिस कारण से वह पत्नी के साथ गांव लौट आया था। ब्लैकमेलर से परेशान होकर ही पत्नी ने जान दी है। उधर मृतक के मायके वालों ने पति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
मायकेवालों का कहना था कि प्रवेश की पहली पत्नी की मौत भी फंदा लगाने की वजह से हुई थी। मृतका के पति और मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोप के बीच सीओ सिटी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौके पर पति की ओर से मानसिक रूप से परेशान रहने के चलते खुदकुशी की जानकारी दी गई है। यदि कोई अन्य आरोप आदि सामने आते हैं तो उस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।