फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   manrega money not spend in three villages

तीन गांव में मनरेगा राशि नहीं की खर्च

Thu, 19 Mar 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 19 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा के तहत तीन गांवों में तो पूरे वर्ष काम ही नहीं कराया गया। नाराज
विज्ञापन
सीडीओ ने इन गांवों के सचिव सहित प्रधानों से स्पष्टीकरण मांगा है तो कई गांवों में 50 हजार रुपये से कम का काम किया। इनसे स्पष्टीकरण देने को कहा है।


कई एपीओ भी कार्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं। यह खामिया सीडीओ को खंड विकास कार्यालय करहल के औचक निरीक्षण मे मिलीं। सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। सीडीओ अनुराग पटेल खंड विकास कार्यालय करहल पहुंचे।

निरीक्षण में वहां तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार 21 जनवरी से अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने पाया कि मनरेगा में आठ करोड़ 73 लाख 70 हजार की धनराशि स्वीकृत है। जबकि चार करोड़ 90 लाख 35 हजार की अब तक खर्च की गई है। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम असरोही, राजपुर और शंकरपुर में मनरेगा से कोई काम नहीं हुआ। इस पर नाराजगी जताते हुए तीनों पंचायत सचिवों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


ब्लाक में 34.73 लाख की ग्रांट अवशेष होने पर समय सीमा के अंदर खर्च करने के निर्देश दिए। 14 अक्तूबर से कैशबुक अपडेट न होने पर कैशबुक को अपडेट कराने के आदेश दिए। ब्लाक क्षेत्र में मनरेगा योजना के 37 में से 20 सोशल आडिट होने पर नाराजगी जताते हुए आडिट पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इंदिरा आवास योजना में लाभार्थियों की द्वितीय किश्त की मंाग करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी राजकुमार, सर्वेश कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed