{"_id":"570d35bb4f1c1bc10c4a6ab9","slug":"mandir-ke-toote-chhajja-par-nahin-chadhaaya-koee-neja","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के टूटे छज्जा पर नहीं चढ़ाया कोई नेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के टूटे छज्जा पर नहीं चढ़ाया कोई नेजा
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को एसडीएम अजोम कुंड का निरीक्षण करने पहुंचे। कुंड में पानी की कमी पर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाते हुए कुंड में पानी छोड़े जाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसओ औंछा को मेला में किसी को च्यवन ऋषि मंदिर के टूटे छज्जा पर नेजा न चढ़ाने के आदेश दिए।
बता दें कि अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में मय फोटो के अजोम कुंड सूखा कैसे लगाएंगे श्रद्धालु डुबकी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम महेशचंद्र गुप्ता, लेखपाल, कानूनगो और वीडीओ के साथ अंजोम कुंड का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां कुंड की बदहाली को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल और प्रधान को फटकार लगाई। उन्होंने एक माह से खराब नलकूप को सही न कराए जाने पर विद्युत विभाग के जेई को तत्काल नलकूप सही कराने की बात कही। कुंड के समीप बंद समर को चालू कर कुंड में लगातार दो दिनों तक पानी छोडे़ जाने की बात कही।
एसडीएम ने च्यवन ऋषि मंदिर के टूटे छज्जे को सही कराने के निर्देश देते हुए एसओ औंछा से कहा कि कोई भी मेला के दौरान छज्जा पर नेजा नहीं चढ़ाएगा। कुंड के आसपास फैली गंदगी को दूर करने और मेला से पूर्व ही कुंड में पर्याप्त पानी की व्यवस्था करने के आदेश संबंधित अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान वीडीओ अब्दुल माजिद, कानूनगो कश्मीर सिंह, लेखपाल नरेश चंद्र मौजूद थे।