फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Man Traps Woman in Love Scam Forces Abortion and Religious Conversion Attempt

UP: जिसके प्यार में थी अंधी, वो निकला शैतान...आमिर और उसके भाई ने युवती संग किया ऐसा पाप; जीते जी मर गई

Wed, 01 Oct 2025 11:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Oct 2025 11:16 AM IST
सार

आदित्य वर्मा बन आमिर मसूद ने गोरखपुर की युवती को प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। उसके भाई ने भी आबरू लूटी। 

विज्ञापन
Man Traps Woman in Love Scam Forces Abortion and Religious Conversion Attempt
युवती सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर की रहने वाली युवती से कुछ महीने पहले आदित्य वर्मा बन कर मिले आमिर मसूद ने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ लिव इन में रहा और गर्भवती होने पर दवा खिला कर गर्भपात करा दिया। जब आमिर की हकीकत सामने आई तो युवती पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने लगा। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

वर्तमान में सदर कोतवाली क्षेत्र में रह रही युवती ने बताया कि वह मूलरूप से गोरखपुर की रहने वाली है। 21 साल पहले माता पिता कुरावली में आकर रहने लगे थे। चार साल पहले उसकी मुलाकात शहर के कटराा मोहल्ला के रहने वाले एक युवक से हुई। उसने अपना नाम आदित्य वर्मा बताया। कुछ दिन बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इस दौरान वह आदित्य के साथ लिव इन में रही और संबंध बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिव इन में रहने के दौरान वह चार बार गर्भवती हुई तो दवा खिला कर गर्भपात करा दिया गया। कुछ दिनों पहले उन्हें पता चला कि आदित्य ने धर्म छिपा कर उन्हें प्रेम जाल में फंसाया है। जब शादी करने का दवाब बनाया तो वह धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाने लगा। जब धर्म छिपाने के बारे में पूछा तो कहा कि वह चार शादियां कर सकता है। अगर तूने धर्म परिवर्तन नहीं किया जान से मार दूंगा। निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी है।

 
विज्ञापन

बंधक बना कर आमिर और भाई मुवीन ने किया सामूहिक दुष्कर्म
धर्म छिपाने का भेद खुलने के बाद बात खत्म नहीं हुई। आमिर ने युवती को कटरा मोहल्ला स्थित घर पर बंधक बना कर रखा। रात को दोनों भाई आते और उसके साथ संबंध बनाते थे। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आठ सितंबर 2025 वह किसी तरह से बंधन मुक्त होकर भाग निकली। कोतवाली में शिकायत देने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मामले में एसपी के आदेश पर आरोपी उसके भाई के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

नगर पालिका में सुपर वाइजर है मुवीन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आमिर आरटीओ ऑफिस में लाइसेंस बनवाने व बीमा का काम करता है, उसका भाई मुवीन नगर पालिका में सुपरवाइजर के पद पर है। जिस वजह से उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दोनों भाइयों ने सिर काट कर जान से मारने की धमकी दी है। वह किसी तरह छिप कर जान बचाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed