फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mammee paapa hamen padhao skool mein chalakar naam likho

मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ

Wed, 06 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 06 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
mammee paapa hamen padhao skool mein chalakar naam likho
रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले के परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया। बच्चों ने रैली के जरिए लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

बुधवार को विकासखंड मैनपुरी के उझैया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने नामांकन उत्सव की रैली निकाली। बच्चें हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर चल रहे थे। इन पर पढे़ंगे पढ़ाएंगे साक्षर देश बनाएंगे, मिड-डे मिल खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे, हम बच्चों का नारा है शिक्षा अधिकार हमारा है, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ आदि नारे लिखे हुए थे। रैली में शामिल छात्रों ने स्कूल चलो के नारे लगाकर लोगों को अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्रसेन, समीर दीक्षित, राकेश कुमार, दीप्ति दीक्षित, रूपकिशोर, रितिका चौहान, सीता देवी, नेमादेवी सहित प्रबंध समिति के सदस्य भी शामिल थे। करहल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय ओन्हां के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली का आयोजन किया। रैली में प्रधान बादामश्री, संकुल प्रभारी गिरीशचंद्र यादव आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed