फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Make trouble for municipal garbage festival

पालिका के लिए मुसीबत बना त्योहार का कचरा

Thu, 27 Oct 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 27 Oct 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Make trouble for municipal garbage festival
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर को साफ रखने और लोगों को कूड़े से निजात दिलाने के लिए शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया गया। वहीं कूड़ा अधिक होने के कारण यह भी कारगर साबित नहीं है। नगर से कूड़ा अधिक निकल रहा है और प्लांट की क्षमता कम है। ऐसे में पालिका के लिए त्योहार का कचरा परेशानी का सबब बना हुआ है। यही कारण है कि प्लांट और उसके आसपास कूड़ा डंप करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर को स्वच्छ और कूड़ा निस्तारित करने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर के पास सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया गया। जल निगम ने 64 लाख रुपये खर्च कर प्लांट को लगाया गया है। करीब 30-35 टन कूड़े का निस्तारण भी होने लगा लेकिन नगर में कूड़े की मात्रा बढ़ गई। अब प्रतिदिन 45 से 50 टन कूड़ा नगर में निकलता है। प्लांट की क्षमता कम होने के कारण 30 से 35 टन कूड़ा ही निस्तारित हो पाता है। वहीं त्योहार के चलते इस समय 55 से 60 टन कूड़ा प्रतिदिन निकल रहा है। इसके चलते पालिका को परेशानी हो रही है। पालिका शहर के आसपास डंप होने वाले कूड़े को प्लांट पर भिजवा रही है। ताकि शहर के स्थानों को खाली कराया जा सके और शहर के निकल रहा कूड़ा प्रतिदिन यहां डाला जा सके।
विज्ञापन


यहां कर रहे शेष कूड़ा डंप
नगर में देवी रोड, नगरिया, बाइपास मार्ग, शमसान घाट, ईशन नदी किनारे और ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर कूड़े के ढेर लगे हैं।

कूड़े की दुर्गंध से जीना दुश्वार
मोहल्ला नगरिया निवासी श्याम बिहारी बताते हैं सफाई कर्मियों द्वारा ईशन नदी के किनारे कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। इससे नदी का पानी भी दूषित हो रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी राहुल चौहान ने बताया कि प्लांट के बाहर भारी मात्र में कूड़ा सड़ रहा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से प्रतिदिन 50 टन कूड़ा निकलता है। इस समय कूड़ा 55 से 60 टन निकला रहा है। निस्तारित न होने के कारण कूड़ा कई जगहों पर डंप करना पड़ रहा है। पालिका में प्लांट की क्षमता बढ़ाने या एक और प्लांट लगवाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। ताकि शहर के लोगों को गंदगी से छुटकारा मिल सके।
रामपाल यादव, ईओ नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed