{"_id":"68623546c97f1b843b0304d1","slug":"mainpuri-police-encounter-with-criminals-one-got-shot-in-the-leg-other-gave-up-weapon-himself-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली...दूसरे ने खुद ही छोड़ दिया हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली...दूसरे ने खुद ही छोड़ दिया हथियार
Mon, 30 Jun 2025 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:27 PM IST
सार
मैनपुरी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोलियां चलीं, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसके साथी को भी पुलिस ने दबोच लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने रविवार देर रात संयुक्त कार्रवाई में दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। यह मुठभेड़ जीटी रोड पर महादिया गांव को जाने वाले मार्ग पर हुई। घायल बदमाश को सीएचसी बेवर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को वेबर की तरफ से आ रही एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति संदिग्ध लगे। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वे भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायल बदमाशों की पहचान मनीत यादव पुत्र प्रेमचंद्र निवासी ग्राम मजीपुर,थाना बेवर के पैर में गोली लग गई जिसे तत्काल बेबर सी एच सी पर भर्ती कराया गया और बदमाश जनवेद उर्फ देवा पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम बमिया थाना वेबर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।पुलिस ने बताया कि बीते 27 जून की रात में जी टी रोड अरमसराय के पास ट्रक ड्राइवर व कंडक्टर से आठ हजार रुपए व मोबाइल फोन को तीन पल्सर सवार बदमाशों ने लूटे थे।विवेचना के दौरान मंजीत यादव पुत्र प्रेमचंद्र निवासी मजीपुर वेबर,सत्यभान पुत्र रामभरोसे निवासी खंकेताल बेबर तथा महातिया धोबी निवासी खांकेताल बेवर के नाम प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन
यह हुई बरामदगी
पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचा 315 बोर, 3 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस तीन मोबाइल,तीन हजार रुपए और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। मुठभेड़ के दौरान सीओ सत्यप्रकाश शर्मा,थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय और पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।