फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news youth beaten

Mainpuri News: युवक पर हमला, जातिसूचक गालियां दीं

Sat, 07 Feb 2026 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news youth beaten
फोटो 1 जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक व मौजूद परिजन। संवाद
मैनपुरी। गांव ग्वालटोली में शुक्रवार सुबह काम से लौट रहे युवक पर रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला कर दिया। उसे लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर निवासी जसोदा देवी ने बताया कि पुत्र मंजेश पीओपी का काम करता है। वह गांव ग्वालटोली स्थित एक घर में काम करने गया था। शुक्रवार सुबह वह साथी अमन के साथ वापस आ रहा था। तभी ग्वालटोली के रहने वाले मनीषा उर्फ जुल्फ सिंह, निर्भय उर्फ बाबू, प्रह्लाद और राम खिलाड़ी ने पुत्र को रोक कर जातिसूचक गालियां देते हुए अपमानित किया। मंजेश ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल मंजेश जमीन पर गिर गया। इस बीच साथी ने पुलिस को सूचना दी। यूपी 112 के कर्मियों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जसोदा देवी ने बताया कि आरोपियों ने पूर्व में पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed