Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news wine shop protest

Mainpuri News: शराब के ठेके के विरोध में भाजपा कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Sun, 04 Jan 2026 02:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news wine shop protest
फोटो 31 भोगांव में भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरा में ठेके को लेकर अभी विवाद खत्म भी नहीं हुआ था कि शनिवार को रजवाना रोड पर प्रस्तावित शराब के ठेके को लेकर दुर्गापुर की महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को महिलाओं ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करके ठेका नहीं खोले जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा ग्राम अपूरपुर में प्रस्तावित शराब के ठेके को पहले तो ग्राम शिवपुरा में खोला गया। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो ठेका संचालन कर रहे लोगो ने दुर्गापुर के निकट एक दुकान पर शराब बेचने का काम शुरू कर दिया। जानकारी होने पर पहुंची महिलाओं के साथ ठेका संचालन कर रहे युवकों ने अभ्रदता करते हुए मारपीट कर दी। अनार कली एवं रामनंदनी घायल हो गईं। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने शनिवार को भाजपा कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि गांव में शराब का ठेका खुलने से वहां का माहौल खराब होगा। युवाओं पर इसका बुरा असर पड़ेगा। जिस स्थान पर ठेका प्रस्तावित है। वहां से महिलाओं और बच्चों का आवागमन रहता है। उनकी सुरक्षा और शांति को खतरा पैदा हो सकता है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि ठेका खोलने का निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगी। निर्मला देवी, अनार कली, अहिवरन सिंह, रामनंदनी, पूरन देवी, विमला देवी, विपिन कुमार, रामकिशोर, नंदराम, हेम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विधायक ने दिया आश्वासन
भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से मुलाकात की। महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर डीएम से बात की। विधायक ने आश्वासन दिया कि जनभावनाओं के विरुद्ध कोई काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed