फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news weather change desease

Mainpuri News: मौसम बदलने के साथ जिले में बढ़े गले में संक्रमण के मरीज

Sun, 22 Feb 2026 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news weather change desease
फोटो 33 महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
मैनपुरी। मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में गले में संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ चली है। जिला अस्पताल की ओपीडी के ईएनटी विभाग में प्रतिदिन 70 से 80 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टर उन्हें उपचार के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में 857 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से 82 मरीज गले में संक्रमण की समस्या को लेकर ईएनटी सर्जन डॉ. शंभू सिंह के पास पहुंचे। ईएनटी सर्जन ने बताया कि दिन के समय धूप निकल रही है ऐसे में लोगों ने ठंडा पेय पदार्थ लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शादी विवाह में भी लोग ठंडा सेवन कर रहे हैं जबकि अभी मौसम ऐसा नहीं हुआ है कि ठंडा सेवन किया जाए। उन्होंने बताया कि इस मौसम में ठंडी वस्तुओं का सेवन करने से बचाव रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार पिछले एक सप्ताह में ईएनटी विभाग में 480 मरीजों ने गले में संक्रमण से पीड़ित होने पर उपचार लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed