फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news up budget

यूपी बजट आज: किसानों को बीजों के दाम और खाद मिलने की उम्मीद

Wed, 11 Feb 2026 12:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news up budget
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। जनपद को धार्मिक पर्यटन के रूप में एक नई पहचान मिल रही है। कई प्राचीन मंदिरों आश्रम और धार्मिक स्थलों का कायाकल्प किया गया। करोड़ों रुपए इन पर खर्च किए गए और आने वाले समय में भी पर्यटन के क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए जाने हैं।
प्रदेश का बजट 11 फरवरी को घोषित होगा। इस बजट से जहां लोगों को धार्मिक पर्यटन की बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके साथ ही शहर के विकास, यातायात और सड़क मार्ग में भी विकास की उम्मीद है। वहीं किसान जहां सस्ती दर पर बीजों के दाम और खाद मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। तो वहीं महिलाएं घरेलू सामान के सस्ता होने की उम्मीद लगाए बैठी हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश का बजट आज जारी होगा। इस बजट से जनपद के तमाम वर्ग कुछ खास मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। धार्मिकता में जहां लोगों को पहले से ही विकास का तोहफा मिल चुका है। वहीं यहां के मुख्य धार्मिक स्थलों जिसमें शीतला देवी मंदिर शामिल है। इस मंदिर के विकास की लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं। सड़क परिवहन पर जहां काफी काम किया गया है। वहीं रेल परिवहन की सीधी कनेक्टिविटी लंबी दूरी के स्थान से नहीं है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों को उम्मीद है कि इस बार नई रेल लाइन या नई ट्रेनों का तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, किसानों को इस बजट से काफी उम्मीद है। किसानों का सोचना है कि इस बार सरकार उनकी फसल के अच्छे दाम दिलवाने के लिए कोई घोषणा जरूर करेगी। खाद के दामों पर लगाम लगाने की कोशिश की जाएगी। कृषि उपकरणों को और ज्यादा सुगम और सस्ता किया जा सकता है। वही किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने के लिए भी इस बजट से उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed