{"_id":"69597d33c0e09a73010b2be8","slug":"mainpuri-news-two-criminal-catched-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-151631-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: व्यापारी से लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: व्यापारी से लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 1 घिरोर पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे। संवाद
- फोटो : samvad
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र में अलालपुर बाईपास पर कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक को बंधक बनाकर लूट करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, कब्जे से तमंचा कारतूस व नकदी बरामद हुई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि नाहिली रोड निवासी व्यापारी नीटू गुप्ता 17 दिसंबर की शाम को अलालपुर बाईपास मार्ग पर स्थित कोल्ड ड्रिंक की गोदाम पर थे। तभी तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर उनके साथ लूट की वारदात अंजाम दी थी। उनसे करीब एक लाख की नकदी और अंगूठी आदि लूट ले गए थे। खुलासे को लेकर थानाध्यक्ष व अन्य टीमें लगी थीं। शुक्रवार रात को थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश रेलवेे क्रॉसिंग के पास मौजूद हैं। इनके पास अवैध असलहा भी हैं। इस सूचना पर घेराबंदी कर दबिश दी गई। रेलवे क्रॉसिंग कोसमा स्टेशन के पास से लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ करने पर अपने नाम अंकित कुशवाह निवासी काशीराम काॅलोनी कस्बा थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद और वसीम खान बाबू निवासी जेवरा रोड थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद बताया। इन लोगों ने व्यापारी से लूट करने की घटना कबूल की। कब्जे से तमंचा कारतूस व 7230 रुपये की नकदी भी मिली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, साथी की तलाश की जा रही है।
-- --
हालात ठीक नहीं थे, इसलिए अंजाम दी वारदात
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ करने पर लुटेरों ने बताया कि उनके आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। जिस वजह से उन्होंने घटना को अंजाम दिया। अंकित पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं वसीम खान पर पहला लूट का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
हालात ठीक नहीं थे, इसलिए अंजाम दी वारदात
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ करने पर लुटेरों ने बताया कि उनके आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। जिस वजह से उन्होंने घटना को अंजाम दिया। अंकित पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं वसीम खान पर पहला लूट का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन