फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news threat open transfarmer

Mainpuri News: खुले में रखे से ट्रांसफार्मरों से लोगों की जान खतरे में

Thu, 23 Jul 2026 01:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news threat open transfarmer
फोटो 11 मोहल्ला गाड़ीवान स्थित ट्रांसफार्मर की टूटी बैरिके​डिंग। संवाद
मैनपुरी। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विद्युत निगम की ओर से हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद शहर में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। बारिश के मौसम में इन ट्रांसफार्मरों के आसपास पानी भरने से करंट उतरने और हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

विद्युत निगम की ओर से बिजनेस प्लान समेत विभिन्न योजनाओं के तहत बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कराए जा रहे हैं। इसके लिए हर साल करोड़ों रुपये का बजट भी खर्च होता है। इसके बाद भी पड़ताल में शहर के कई प्रमुख स्थानों पर जमीनी हकीकत दावों से अलग नजर आई। सड़क किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मरों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। इन स्थानों पर दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। बारिश के दिनों में ट्रांसफार्मरों के आसपास पानी भरने पर खतरा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

----
दृश्य एक
सड़क पर रखे दो ट्रांसफार्मर
शहर के मोहल्ला गाड़ीवान में विद्युत निगम की ओर से सड़क किनारे दो ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। यहां दिनभर लोगों का आवागमन रहता है। पास में ही प्राचीन भीमसेन मंदिर भी स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सावन शुरू होने के साथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में खुले में रखे ट्रांसफार्मरों के आसपास सुरक्षा घेरा नहीं होने से लोगों को हादसे की आशंका सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दृश्य दो
आश्रम रोड मोड़ पर खुले में ट्रांसफार्मर
कचहरी रोड स्थित आश्रम रोड मोड़ पर सड़क किनारे विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। व्यस्त मार्ग होने के बावजूद इसके चारों ओर सुरक्षा घेरा नहीं है। बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर के आसपास पानी भरने की स्थिति में करंट उतरने का खतरा बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत निगम को यहां जल्द से जल्द बैरिकेडिंग करानी चाहिए ताकि लोगों को संभावित हादसे से बचाया जा सके।
----
दृश्य तीन
एलआईसी भवन के सामने ट्रांसफार्मर से खतरा
कचहरी रोड पर एलआईसी भवन के सामने सड़क किनारे भी विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इसके आसपास सब्जी और फल के ठेले लगे रहते हैं। व्यस्त मार्ग होने के कारण सुबह से शाम तक यहां लोगों की भीड़ रहती है। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा घेरा नहीं होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा घेरा लगवाने की मांग की है।
----
विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त केबल और पोल की मरम्मत भी कराई जा रही है। खुले में रखे ट्रांसफार्मरों के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने का काम चल रहा है। जहां भी ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं, वहां सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कराई जाएगी।


- मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम।

फोटो 11 मोहल्ला गाड़ीवान स्थित ट्रांसफार्मर की टूटी बैरिकेडिंग। संवाद

फोटो 11 मोहल्ला गाड़ीवान स्थित ट्रांसफार्मर की टूटी बैरिकेडिंग। संवाद

फोटो 11 मोहल्ला गाड़ीवान स्थित ट्रांसफार्मर की टूटी बैरिकेडिंग। संवाद

फोटो 11 मोहल्ला गाड़ीवान स्थित ट्रांसफार्मर की टूटी बैरिकेडिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed