फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPURI NEWS SPORTS NEWS HIGH JUMP

Mainpuri News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 10 खिलाड़ी चयनित

Thu, 01 Oct 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS SPORTS NEWS HIGH JUMP
फोटो 11 एथलेटिक्स ट्रायल के लंबी कूद स्पर्धा में हिस्सा लेता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : संगठन
मैनपुरी। 61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप चार से छह अक्टूबर को लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर होगी। जिले की टीम के चयन के लिए बुधवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम ट्रायल हुए। इसमें खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ट्रायल में कुल 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग आयु वर्गों में 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। अंडर-14 वर्ग में प्रिंस और दीपेश, अंडर-16 वर्ग में अभि, प्रियम और अत्रे, अंडर-18 वर्ग में आर्यन, आदित्य और हिमांशु तथा अंडर-20 वर्ग में उदय प्रताप और विवेक चौहान को टीम में जगह मिली।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि चयनित खिलाड़ी तीन अक्टूबर को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल खेलो इंडिया के कोच सुरेंद्र यादव की देखरेख में संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed