{"_id":"694d82d5be9b01b82a0699e7","slug":"mainpuri-news-solar-night-connection-bill-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-151172-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: घर में सोलर लाइट का कनेक्शन भेज दिया 7526 रुपये का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: घर में सोलर लाइट का कनेक्शन भेज दिया 7526 रुपये का बिल
विज्ञापन
मैनपुरी। एक तरफ सरकार लोगों को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से सोलर प्लांट लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ एक मामला ऐसा सामने आया है जिसमें उपभोक्ता प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभार्थी है इसके बाद भी उसे निगम मनमाने तरीके से बिजली बिल भेज रहा है। परेशान उपभोक्ता ने मामले की शिकायत दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के ट्विटर हेंडल पर की है।
शहर के मोहल्ला शिवनगर कॉलोनी निवासी सुखदेव शर्मा ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के ट्विटर हेंडल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत एक वर्ष पूर्व तीन किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट अपने शिवनगर कॉलोनी आवास पर लगवाया है।
नेट मीटर विद्युत निगम ने स्थापित किया। हर महीने के प्रथम सप्ताह में दो मिनट का वीडियो क्लिप उपमंडलाधिकारी के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जा रहा है। अगस्त के बाद बिजली विभाग को उपभोक्ता नियत समय पर वीडियो क्लिप भेजता है, फिर भी निगम हर महीने 1067 यूनिट का बिजली बिल साढ़े सात हजार का उपभोक्ता को भेज रहा है।
विज्ञापन
नवंबर के बिल में इस गड़बड़ी पर जब उपभोक्ता ने संज्ञान लिया और इसकी शिकायत 1912 और ट्विटर हेंडल पर की तो विभाग ने लगातार समस्या का निदान करने के मैसेज उपभोक्ता के मोबाइल पर भेजे।
लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। दिसंबर का बिल भी 1067 यूनिट का रुपये 7526 का उपभोक्ता को थमा दिया गया। इससे उपभोक्ता ने फिर से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के ट्विटर हेंडल पर शिकायत दर्ज कराई है।