{"_id":"6a63c705cc80e98418038fab","slug":"mainpuri-news-smart-classes-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-163485-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: स्मार्ट क्लास से बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: स्मार्ट क्लास से बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा
विज्ञापन
फोटो 29 कार्यक्रम में जानकारी लेती छात्राएं। संवाद
भोगांव। नेशनल इंटर कॉलेज में अलंकार योजना के तहत दो नई स्मार्ट कक्षाओं का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। विद्यालय में तीन स्मार्ट क्लास संचालित होंगी। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शिक्षण का अनुभव मिलेगा। स्मार्ट कक्षाओं का उद्घाटन विद्यालय के संरक्षक नकुल सक्सेना ने किया।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लास में परिवर्तित करना है। नई तकनीक से विद्यार्थियों की पढ़ाई अधिक रोचक और प्रभावी होगी तथा एआई आधारित शिक्षण से उनकी समझ और कौशल का विकास होगा।
विद्यालय के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता शशिकांत तिवारी ने स्मार्ट बोर्ड का संचालन करते हुए बताया कि इससे विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा में भी लाभ मिलेगा और विषयों को सचित्र एवं एआई की सहायता से बेहतर ढंग से समझाया जा सकेगा। मोरध्वज, रामखिलाड़ी, रोशन सिंह, मीना दीक्षित, प्रतिभा मिश्रा, अपर्णा वर्मा, मनोज पाल, जितेंद्र मिश्रा, सोहनलाल मौजूद रहे।