फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news shopkeeper shot

Mainpuri News: दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार पर चलाई गोली, कार में लगी

Thu, 18 Dec 2025 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news shopkeeper shot
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर निवासी एक दुकानदार बुधवार देर शाम घर लौट रहा था, रास्ते में हमलावरों ने गोली चला दी, एक गोली कार के दरवाजे में लगी। पीड़ित ने पथराव करने का भी आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव धरमंगदपुर निवासी मोहन पाठक ने बताया कि वह कस्बा कुसमरा में मोबाइल की दुकान किए हुए हैं। बुधवार को वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर कार से घर वापस लौट रहे थे। कुछ दूर चलने के बाद चौकी क्षेत्र में गांव के मोड पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी, एक गोली कार के दरवाजे में लगी, अचानक हुए हमले से वह घबरा गए। हमलावरों ने पथराव भी किया, किसी तरह से वह बच कर निकले। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज मौके पर जांच करने पहुंचे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच व हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed