फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news rss parade

Mainpuri News: बाल स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, वीर साहिबजादों को किया नमन

Fri, 26 Dec 2025 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news rss parade
फोटो 37 शहर में पथ संचलन निकालते बाल स्वयंसेवक। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को वीर बाल दिवस पर पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें बाल स्वयंसेवकों ने हिस्सा लेकर वीर साहिबजादों को नमन किया। शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने राष्ट्र के लिए साहिबजादों से सीख लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पथ संचलन पंजाबी कॉलोनी, स्टेशन रोड, क्रिश्चियन तिराहा, सिटी पोस्ट ऑफिस, सदर बाजार, ओम भंडार गली और वंशी गोहरा होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचकर संगोष्ठी में परिवर्तित हो गया। भ्रमण के दौरान सिख समाज के लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा स्वागत किया। संगोष्ठी में संघ के विभाग प्रचारक अखिलेश ने कहा कि वीर साहिबजादों ने छोटी सी उम्र में राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया। संगोष्ठी में नगर संघचालक शिवशरण, सह नगर संघचालक धीरेंद्र, नगर प्रचारक जगदीश, नगर कार्यवाह राहुल, जिला बाल कार्य प्रमुख वैभव चौहान, जयप्रकाश, वीरु राठौर, उदय प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


धर्म और सच्चाई के लिए साहिबजादों ने किया बलिदान
मैनपुरी। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में सफर-ए-शहादत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार की शाम श्री गुरुद्वारा साहिब में शबद-कीर्तन हुए। साहिबजादों के बलिदान को याद करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य ग्रंथी हरि सिंह ने कहा कि सिख धर्म के लिए साहिबजादों की शहादत धर्म और सच्चाई के लिए सर्वोच्च बलिदान को याद दिलाता है। इस दौरान जय सिंह, राजेश अरोरा, नरेंद्र कालरा, हरदीप सिंह, भावलीन सिंह, बॉबी छाबड़ा, पुनीत चांदना, अमित कुमार, सुजल अरोरा, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed