फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news rss meeting

Mainpuri News: जातियों के माध्यम से समाज को बांटने का हो रहा प्रयास

Mon, 06 Apr 2026 12:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news rss meeting
फोटो 14 प्रमुख जन गोष्ठी बोलते संघ के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
मैनपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत रविवार को एक निजी स्कूल में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मैनपुरी नगर, कुरावली, एलाऊ और ज्योति क्षेत्र के कार्यकर्ता और लोग शामिल हुए। मुख्य वक्ता प्रांत बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र ने कहा कि समाज को जातियों के माध्यम से बांटने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्लोबल फोर्स के जरिये युवाओं में नशे की लत लगाई जा रही है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विचारों की शुद्धता और संगठन की शक्ति अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए धर्मग्रंथो के अध्ययन करना आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने कर्तव्यों के प्रति समाज को जागरूक करने का आवाह्न किया। पूर्व तहसीलदार अहिवरन सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को स्वदेशी अपनाने के साथ नागरिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। एके सिंह ने सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन पर बोलते हुए कहा कि सामाजिक एकता और एकल परिवार उन्नति के लिए जरूरी हैं। कार्यक्रम में पंच परिवर्तन विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला प्रचारक विक्रांत, नगर प्रचारक जगदीश, अजय, ओमेंद्र, शिवशरण, धीरेंद्र, अरविंद, पवन, तारेश अग्निहोत्री, नीरज बैजल, लव मोहन, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अनंत कुमार जैन ने और संचालन दीपक दिव्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed