फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPURI NEWS ROADWAYS BUS STAND

Mainpuri News: बेवर डिपो में आर्इं 3 नई बसें, बेड़ा हुआ 59 का

Thu, 01 Oct 2026 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS ROADWAYS BUS STAND
मैनपुरी। परिवहन निगम की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। बेवर डिपो के बेड़े में तीन नई बसों को शामिल किया गया है। नई बसों के आने से डिपो में संचालित बसों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। इन बसों का संचालन मुख्य रूप से ग्रामीण मार्गों पर किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

बेवर डिपो में लंबे समय से 56 बसों का बेड़ा संचालित हो रहा था। यात्रियों की जरूरत और विभिन्न मार्गों पर परिवहन सुविधा को देखते हुए अब तीन नई बसें उपलब्ध कराई गई हैं। नई बसों को शामिल किए जाने के बाद डिपो के पास कुल 59 बसें हो गई हैं। निगम का उद्देश्य इन बसों का उपयोग ऐसे ग्रामीण मार्गों पर करना है, जहां यात्रियों को नियमित सार्वजनिक परिवहन की सुविधा पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिवपूजन सिंह ने बताया कि डिपो में तीन नई बसें शामिल हुई हैं। इनका संचालन ग्रामीण मार्गों पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए मार्गों का चिन्हांकन शुरू कर दिया गया है। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा की जरूरत अधिक है, वहां नई बसों का संचालन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed