{"_id":"69a2063d5b09c595ee0f1c73","slug":"mainpuri-news-roadways-bus-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-154835-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बेवर-दिल्ली-फर्रुखाबाद मार्ग पर दो बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बेवर-दिल्ली-फर्रुखाबाद मार्ग पर दो बसों का संचालन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। परिवहन निगम के बेवर डिपो की ओर से त्योहार के दिनों को यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। डिपो की ओर से बेवर-दिल्ली-फर्रुखाबाद मार्ग पर दो बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है। बस सुबह 11.30 और दोपहर 12.30 बजे स्टैंड से गंतव्य के लिए रवाना हो रही हैं।
त्योहार की छुट्टियां होने के बाद नौकरीपेशा लोग अपने घर लौटना शुरू हो गए हैं। ऐसे में यात्रियों को बसों की कमी के कारण परेशान न होना पड़े। इसके लिए परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कराया गया है। बेवर डिपो की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बेवर-दिल्ली-फर्रुखाबाद के लिए बस संचालन शुरू कराया है।
डिपो के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी सुभाषचंद्र राठौर ने बताया कि निगम की ओर से त्योहार पर विशेष बसों का संचालन किया गया है। डिपो की ओर से दो नई बसें बेवर से चलकर दिल्ली पहुंच रही हैं और वापसी में फर्रुखाबाद होकर बेवर लौट रही हैं। पहली बस सुबह 11.30 बजे और दूसरे 12.30 बस स्टैंड से रवाना हो रही है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य मार्गों पर भी बसों के संचालन की योजना बनाई जा रही है।