फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news road accident injured jam

Mainpuri News: प्राइवेट बस की चपेट में आकर घायल हुआ बाइक सवार

Sat, 10 Jan 2026 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news road accident injured jam
फोटो 2 सड़क हादसे के बाद जाम लगाए लोगों को समझाते सीओ सिटी। संवाद
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में शनिवार सुबह भांवत के पास प्राइवेट ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया, घटना से गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। इस बीच घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जाम की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ सिटी ने लोगों को समझा-बुझाकर करीब एक घंटे से लगा जाम खुलवाया।एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत निवासी वीरपाल शाक्य शनिवार सुबह करीब 10 बजे मैनपुरी किशनी मार्ग पर खड़ा था, वह बाइक से कहीं जाने वाला था। तभी मार्ग से गुजर रही एक प्राइवेट बस ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में 30 वर्षीय वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आक्रोशित लाेगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। सीओ ने जाम लगाकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया जिसके बाद करीब एक घंटे से लगा जाम खुल सका। जाम खुलने के बाद पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारू कराया। पुलिस ने प्राइवेट बस चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed